दामाद 25 की आयु में ही करोडपति चाहिए।

शादी के लिए लड़कियों की कमी हमारे समाज मे नहीं है, पर लड़के मे ये कई खूबियां भी तो होनी चाहिए।

  1. लड़के का 250 गज का मकान हो।
  2. लड़के की सरकारी नौकरी हो।
  3. लड़के के बैंक में 25 लाख का बैलेंस भी हो।
  4. लड़का अपने घर मे इकलौता होना चाहिए।
  5. बहन ना हो या फिर उसकी शादी हो चुकी हो।
  6. लड़के के पास कार भी होनी चाहिए।
  7. लड़का लम्बा पतला और स्मार्ट होना चाहिए।
  8. लड़का शराब या सिगरेट भी ना पीता हो।
  9. लड़के के नाम ज़मीन और प्रॉपर्टी भी होनी चाहिए।

10.घर मे नौकरानी भी होनी चाहिए। क्योंकि लड़की को खाना बनाना भी तो नहीं आता।

  1. हमारी लड़की शादी के बाद भी जीन्स पहनेगी।
  2. लड़के वालो की कोई डिमांड नहीं होनी चाहिए।

13.हमारे पास देने के लिए सिर्फ लड़की है,लेकिन लड़का हमें मुकेश अम्बानी की ही औलाद होनी चाहिए।

  1. हमारी लड़की को घूमने का बहुत शौक है, इसलिए हर महीने बाहर घुमाने भी ले जाना पड़ेगा।

15.लड़की जॉइंट फॅमिली में नहीं रहेगी।

  1. लड़की गांव में नहीं रहेगी,पर जमीन जरुरी होना भी जरुरी है।
  2. लड़के कीइन्क्वारी हम CBI के साथ विभिन्न ऐजेंसीयो से भी करवाएंगे बेशक़ हमारी लड़की का करैक्टर कैसा भी हो।
18. लडकी का बाप चाहे 60 साल उम्र में भी ठेला लगाता हो। मगर होने वाला दामाद 25 की आयु में ही करोडपति चाहिए।

अगर आप ये सभी शर्ते पूरी कर सकते हैं तो आपकी शादी हम अपनी लड़की से कर सकते हैं ……..।

और एक बात ओर आपको हम होल्ड पर रखेंगे और साथ में रिश्ते भी देखते रहेंगे क्या पता हमे ओर भी अच्छा रिश्ता मिल जाये……।

बाकि मना करने के लिए तो बहाना बना पक्का है ही…..।

आज कि बडी दयनीय स्थिति है, हमारे समाज की।

हां एक बात रह गई शादी बड़े शहर में ही करनी है

Leave a Reply